n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : बीके सिविल अस्पताल स्थित हार्ट सेंटर में कैथ लैब मशीन पिछले करीब एक सप्ताह से खराब पड़ी है, जिससे हृदय रोगियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैथ लैब बंद होने के कारण एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी महत्वपूर्ण जांच व उपचार सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, मशीन को ठीक करने के लिए सोमवार को कंपनी का इंजीनियर अस्पताल पहुंचा था। उसने कई घंटे तक मशीन को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मशीन को ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद इंजीनियर भी बिना स्पष्ट समाधान दिए वापस लौट गया।
अस्पताल प्रबंधन के पास भी फिलहाल यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि मशीन कब तक ठीक हो पाएगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई है।




