5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए 20 अप्रैल से PST

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पुलिस विभाग में 5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट आयोजित कर रहा है। यह प्रक्रिया 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगी। एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। आयोग ने करीब 2.70 लाख आवेदकों के लिए चरणबद्ध शेड्यूल तैयार किया है।

5500 कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए 20 अप्रैल से PST

NBT न्यूज, चंडीगढ़

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस विभाग में 5500 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया 20 अप्रैल से पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू हो रही है। हालांकि पहले यह आयोजन 15 अप्रैल से शुरू किए जाने की चर्चा थी। आयोग के चेयरमैन ने इस संबंध में संकेत दिए थे। इसके बावजूद अंतिम समय में पीएमटी के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। इस बदलाव के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं किए गए हैं।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि 17 अप्रैल को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। 20 अप्रैल की सुबह पीएमटी की शुरुआत होगी। आयोग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए करीब 2.70 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए आयोग ने चरणबद्ध शेड्यूल तैयार किया है।

पहले हफ्ते तक हर रोज लगभग एक हजार कैंडिडेट्स को बुलाया जाएगा, और उसके बाद प्रतिदिन 3 हजार तक कैंडिडेट्स बुलाए जाएंगे। सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय तय किया गया है। भर्ती प्रक्रिया में 25 हाईटेक मशीनों का इस्तेमाल किया है।