डिजिटल मॉनिटरिंग से पहले कंपनी का रजिस्ट्रेशन ज़रूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT न्यूज, गुड़गांव: वायु प्रदूषण पर लगाम कसने को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने सख्त कदम उठाया है। जिसके तहत वायु प्रदूषण फैलाने के लिए जिम्मेदार सभी औद्योगिक इकाइयों का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे अगस्त से शुरू होने वाली 24x7 मॉनिटरिंग पूरी सख्ती के साथ लागू की जा सके। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों की पहचान कर उनके उत्सर्जन की लगातार निगरानी सुनिश्चित करना है। HSPCB अधिकारियों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन के बाद इन इकाइयों का पूरा डेटा CPCB के केंद्रीय सिस्टम में उपलब्ध रहेगा, जिससे रियल-टाइम मॉनिटरिंग और रिकॉर्ड में पारदर्शिता आएगी। HSPCB गुड़गांव साउथ जोन के क्षेत्रीय अधिकारी सिद्धार्थ भार्गव के अनुसार, सभी प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों का पहले CPCB पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। जिससे उनका रियल-टाइम डेटा लगातार उपलब्ध रहेगा।