नशीली ड्रिंक पिलाकर ज़ेवर और कैश उड़ाया, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
नशीली ड्रिंक पिलाकर ज़ेवर और कैश उड़ाया, केस दर्ज

NBT न्यूज, जींद

कृष्णा कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर की मालकिन को पानी मे नशीला पदार्थ पिलाकर महिला सोने के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गई। वारदात को अंजाम देने वाली महिला आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। मंगलवार को पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की मालकिन के भांजे की शिकायत पर महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी सोनिया मंगलवार की दोपहर को अपने ब्यूटी पार्लर में थी। उसी दौरान एक महिला ब्यूटी पार्लर मे आई। जिसने सोनिया को अपनी बातों मे उलझा लिया। फिर खुद पानी पीने के साथ सोनिया को भी पानी पीने के लिए दे दिया। जिसके बाद सोनिया अपनी चेतना खो बैठी। आरोप है कि महिला की इस हालत का फायदा उठा कर महिला ने सोनिया का मंगलसूत्र,कानो की बाली,सोने की अंगूठी,दो हजार रूपए की नकदी लेकर फरार हो गई। परिजनों को घटना का उस समय पता चला जब सोनिया दोपहर घर नही आई। जब परिजन ब्यूटी पार्लर मे पहुंचे तो वह अचेतन अवस्था मे थी।