NBT न्यूज, रोहतक :कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि मौजूद समय में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र पर प्रहार कर उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है।दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर नेहरू कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बीजेपी जब संविधान को कमजोर नहीं कर पाई तो बैकडोर से संविधान और लोकतंत्र पर हमला कर रही है। हरियाणा में जनभावनाओं से नहीं वोट चोरी करके सरकार बनाई। जिस तरह चुनाव में वोट चोरी की गई उसी तरह राज्यसभा चुनाव में दोबारा से लोकतंत्र का गला घोंटा गया। बीजेपी हर चुनाव में यही कर रही है।




