n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), उत्तरी क्षेत्र के कार्यालय में मंगलवार को संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि व अपर महानिदेशक राजिंदर कुमार ने डॉ.ने कहा कि बाबा साहेब के समानता, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श आज भी उतने ही प्रभावी हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।




