सड़कों की सफाई करेंगी 76 लाख की मशीनें

नवभारतटाइम्स.कॉम
76

NBT न्यूज,करनाल : डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर करनाल नगर निगम ने स्वच्छता को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने नगर निगम परिसर में रोड स्वीपिंग मशीनों, आधुनिक शौचालयों और 150 रिक्शा का लोकार्पण किया। सेक्टर-13 स्थित गुलमोहर पार्क को वेस्ट टू वंडर पार्क में बदलकर शहर को एक नई पहचान देने का प्रयास किया गया।

नगर निगम की ओर से एनजीटी के दिशा-निर्देशों के तहत एक बड़ी रोड स्वीपिंग मशीन खरीदी गई है, जिसकी लागत 76 लाख रुपये है। यह मशीन मुख्य मार्गों की सफाई में अहम भूमिका निभाएगी। दो छोटी रोड स्वीपिंग मशीनें भी खरीदी गई हैं, जिनकी कुल लागत 96 लाख रुपए है। ये मशीनें संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सफाई कार्य को आसान बनाएंगी। सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 150 रिक्शा रेहड़ी वितरित की हैं।