पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और छाती 83 सेमी (4 सेमी फुलाव के साथ) निर्धारित की गई। महिलाओं के लिए 158 सेमी लंबाई जरूरी है। पीएमटी के बाद फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) होगा, जिसमें पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी दौड़ और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। किसी भी तरह की फर्जी जानकारी, गलत दस्तावेज पर उम्मीदवार को तुरंत बाहर कर दिया जाएगा। अगर कोई हल्की सी भी चालाकी करता है, तो स्क्रीन पर तुरंत ‘जीरो’ दिखेगा और उसे वहीं बाहर कर दिया जाएगा। रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक भी लागू की गई है।


