n NBT न्यूज, हथीन : हथीन-मंडकोला रोड पर दिनदहाड़े बरात पर हमला और लूट की घटना सामने आई। 15 अप्रैल को नूंह के खेड़ा झेरा निवासी सफात खान के बेटे की बरात धौज जा रही थी, तभी 25-30 युवकों ने रास्ता रोककर गाड़ियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फॉर्च्यूनर और थार में तोड़फोड़ की, दूल्हे की सोने की चेन और जेवर व कपड़ों से भरा सूटकेस लूट लिया। हमले में ड्राइवर आसिफ घायल हुआ। पीड़ित ने दामाद राहुल और उसके भाइयों पर रंजिश में हमला कराने का आरोप लगाया है।

