शव मिलने के 24 घंटे बाद भी हत्यारा पुलिस गिरफ्त से दूर, मेडिकल बोर्ड से कराया पीएम

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर 58 में एक महिला की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। घटना को 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन हत्यारा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है।

faridabad killer still at large 24 hours after body found four police teams investigating

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर 58 थाना क्षेत्र में मोहला कबूलपुर के पास महिला की हत्या कर शव नाले में फेंके जाने के मामले में अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। शनिवार को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमाॅर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस केस में हत्या का केस दर्ज कर चुकी है। हत्याकांड को अंजाम देने वाले की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस समेत चार टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं लेकिन अभी हत्या का कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म होने की बात से इनकार किया है।

बता दें कि कबूलपुर की रहने वाली 45 साल की महिला 15 अप्रैल को घर से बिजली का बिल जमा कराने के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने थाना सेक्टर-58 में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। अगले दिन दोपहर उन्हें गांव मोहला के खेतों में नहर के पास एक साड़ी पड़ी मिली, जिसे मृतका के बेटे ने पहचान लिया। कुछ दूरी पर महिला का शव मिला।

रेकमेंडेड खबरें