NCR में सक्रिय लुटेरा गैंग का पर्दाफाश, सात अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य खुद को अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने अपहरण और लूटकांड का खुलासा किया है। गिरोह का सरगना धर्मवीर उर्फ फौजी है।

ncr active robbery gang busted 7 arrested 175 lakh cash and gold recovered

n NBT न्यूज , पलवल

दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक संगठित लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि 2 अप्रैल को नैशनल हाइवे पर हुए अपहरण और लूटकांड का सफल खुलासा कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख 50 हजार रुपये नकद, 138 ग्राम सोना, दो कारें (अर्टिगा और स्विफ्ट), चार फर्जी नंबर प्लेट, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड 64 वर्षीय धर्मवीर उर्फ फौजी है, जिसके खिलाफ 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथ झज्जर के गांव बधानी निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू (42 साल) है। यह 12वीं पास है और क्लिनिक खोला हुआ है जहां बीमारों का उपचार करता है। यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव बसेती निवासी अमित उर्फ बबलू (39 वर्ष), यूपी के जिला बागपत के गांव मसुरी निवासी बिजेंद्र कुमार उर्फ काला पंडित (44 वर्ष), पलवल जिला के गांव गहलब निवासी लक्ष्मण उर्फ केहरी (36 साल), यूपी के जिला बागपुर के गांव बागू संतोषपुर निवासी दिनेश कुमार (39 वर्ष) तथा पश्चिमी बंगाल के जिला पूर्वी मजलीपुर अंतर्गत गांव मालीदा निवासी दीपक सामंतो (44 वर्षी) शामिल हैं। यह दिल्ली के करोलबाग में जूलरी बनाने का काम करता है। जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य वारदात से पहले रेकी करते थे और फर्जी आईडी व नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर खुद को अधिकारी बताकर लूट को अंजाम देते थे।

रेकमेंडेड खबरें