बाइक चेक करने को रोकी, जांच के दौरान मिले 23.40 लाख

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में सूरजकुंड थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 23 लाख 40 हजार रुपये नकद मिले। बाइक सवार इस रकम के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने यह नकदी इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी है। मामले की जांच जारी है।

2340 lakh cash recovered in bike checking rider could not give satisfactory answer

n NBT रिपोर्ट फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक सवार से करीब 23 लाख 40 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। वह नगदी किसकी है और कहां ले जा रहा था, इस बारे में बाइक सवार जानकारी नहीं दे पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने नकदी इनकम टैक्स को सौंप दिया है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी टीम शूटिंग रेंज वाली रोड पर नाका लगाकर वाहनों की जांच पड़ताल करने में जुटी थी। इसी दौरान एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। उसने एक बैग ले रखा था। शक होने पर जब पुलिस टीम ने उसके बैग की जांच की तो उसमें करीब 23 लाख 40 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस टीम ने जब बाइक सवार से नकदी के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने इनकम टैक्स को सूचना दी और नकदी अधिकारियों के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपों की पहचान इंदिरा कॉम्प्लेक्स निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें