कार में बेची जा रही थी ई सिगरेट, पुलिस ने तस्कर को दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में पुलिस ने प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाले एक तस्कर को दबोचा है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एनआईटी-4 और 5 चौक के पास से राघव कोहली नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी कार से ई-सिगरेट के 282 पैकेट बरामद हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

faridabad smuggler arrested selling e cigarettes in car 282 packets recovered

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध ई सिगरेट के पैकेट बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम द्वारा की गई। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम भगत सिंह चौक, एनआईटी में गश्त कर रही थी, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि एनआईटी-4 और 5 चौक के पास एक व्यक्ति अपनी कार में बैठकर आने-जाने वाले लोगों को प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेच रहा है। पुलिस ने सीओटीपीए टीम के नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह, डिप्टी सीएमओ, बीके अस्पताल को मौके पर बुलाया और रेड की योजना बनाई। पुलिस ने संदिग्ध कार को घेर लिया और उसमें बैठे व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राघव कोहली निवासी एनआईटी-5 फरीदाबाद बताया। गाड़ी की तलाशी में एक प्लास्टिक कट्टे से ई-सिगरेट के 282 पैकेट बरामद हुए।

रेकमेंडेड खबरें