एमडी में दाखिला दिलाने के नाम पर हड़प लिए ~14.25 लाख, FIR दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम

एक अधिवक्ता से मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर करीब चौदह लाख पच्चीस हजार रुपये ठगे गए। एक गिरोह ने काउंसलिंग और सीट बुकिंग का झांसा देकर यह ठगी की। पैसे लेने के बाद परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

lawyer duped of 1425 lakhs in md admission scam receives death threats fir registered

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक अधिवक्ता से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक संगठित गिरोह ने काउंसलिंग और सीट बुकिंग के नाम पर पहले भरोसा जीता, फिर करीब 14.25 लाख रुपये हड़प लिए और बाद में परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सेंट्रल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12 स्थित जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अजय शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके बेटे ने वर्ष 2024 में नीट परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद उन्हें कई कॉल आने लगे, जिनमें मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के ऑफर दिए गए। इसी दौरान करियर प्लान-बी नामक संस्था से जुड़ी प्रियंका नामक महिला ने संपर्क किया और गुड़गांव स्थित कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया। अजय शर्मा अपने परिवार के साथ बताए गए पते पर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात शहनाज हुसैन से कराई गई, जिसे कंपनी की सीईओ बताया गया। दोनों ने मिलकर विश्वास दिलाया कि उनके बेटे का राजस्थान के एक मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पक्का कराया जाएगा। आरोपियों ने काउंसलिंग, इंटरव्यू तैयारी और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर पहले 1.50 लाख रुपये नकद ले लिए। रसीद मांगने पर कहा गया कि कॉलेज से ही प्राप्त होगी।

ऐसे वसूले पैसे: एडवोकेट ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग चरणों में काउंसलिंग और सीट बुकिंग के नाम पर करीब 2.75 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित परिवार को यह विश्वास दिलाया गया कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया जटिल होती है और हर चरण में अलग-अलग शुल्क लगता है। मामला यहीं नहीं रुका। मार्च 2025 में आरोपियों ने कहा कि राजस्थान के मेडिकल कॉलेज में सीट कन्फर्म हो गई है और एडमिशन फाइनल करने के लिए 10 लाख रुपये और देने होंगे। आरोप है कि दबाव बनाकर यह रकम गुलाम हुसैन नामक व्यक्ति के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करवाई गई।

रेकमेंडेड खबरें