ं
NBT न्यूज, चंडीगढ़
हरियाणा पुलिस में बतौर हरियाणा पुलिस सेवा काडर के माध्यम से तैनात 22 एचपीएस अधिकारियों के आईपीएस बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुत जल्द प्रमोशन के लिए बनाई गई डीपीसी की बैठक आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ने मुख्य सचिव के अनुरोध पर यह बैठक चंडीगढ़ में किए जाने की स्वीकृति दी है।
प्रदेश में लंबे समय से एचपीएस अफसरों के आईपीएस में प्रमोशन की प्रक्रिया लंबित चल रही है। करीब 2 महीने पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेश के 22 एचपीएस अफसरों को इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट जारी किया था। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का स्वास्थ्य खराब होने से यूपीएससी में डीपीसी की बैठक नहीं हो पाई।
अब खुद मुख्य सचिव ने यूपीएससी से जल्द बैठक का आग्रह किया है, लेकिन उन्होंने बैठक दिल्ली के बजाए चंडीगढ़ में करने का अनुरोध किया है।




