BJP के कैंडिडेट्स 20 को फाइनल

नवभारतटाइम्स.कॉम
bjp 20

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव के संबंध में 20 अप्रैल को बीजेपी की चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता भी कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती। निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत तय है। मंगलवार को पंचकूला मुख्यालय में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में चुनाव के संबंध में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह मौजूद थे।