n NBT न्यूज, लखनऊ: विकासखंड बीकेटी के प्राथमिक विद्यालय भिखारीपुर में वार्षिक उत्सव और ' स्कूल चलो अभियान ' का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) रामराज, ग्राम प्रधान राजीव कुमार और एसएमसी अध्यक्ष कमलेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।बच्चों ने सरस्वती वंदना और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अतिथियों का मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन के लिए माही, श्लोक, अनन्या और नैंसी समेत कई छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। बीईओ रामराज ने शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया।




