n NBT न्यूज, लखनऊ : सेक्टर-8 इंदिरा नगर पटेल नगर व आसपास के मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप ने मंगलवार को तिवारी तिराहे पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित कुमार जैन ने की। इस दौरान प्रेमचंद चौधरी, केशव चंद्र पांडे,सुशील कुमार बच्चा मौजूद रहे।
रेलकर्मियों ने लिया प्रण
पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी असोसिएशन लखनऊ मंडल की ओर से ऐशबाग शाखा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष सीपी वर्मा ने कहा कि हमें संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। रेलकर्मियों ने महापुरुषों के रास्ते पर चलने का प्रण लिया गया।




