संजय सेतु की मरम्मत कल से

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरयू नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत गुरुवार से शुरू हो रही है। यह काम दो महीने तक चलेगा। इस दौरान छोटे वाहनों के लिए एक पांटून पुल बनाया गया है। भारी वाहनों को दूसरे रास्तों से जाना होगा। इससे बसों का सफर लंबा और महंगा हो जाएगा। यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।

sanjay setu repair to start tomorrow pontoon bridge for small vehicles heavy vehicles to take long detour

nNBT न्यूज, बाराबंकी: सरयू नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत गुरुवार से शुरू होगी। यह काम दो महीने चलेगा। इस दौरान लखनऊ से बहराइच, गोंडा व बलरामपुर आने-जाने वाले छोटे वाहनों क लिए 500 मीटर लंबा टू-लेन पांटून पुल बनाया गया है। अफसरों की देखरेख में बुधवार को इसका ट्रायल होगा।

अफसरों के मुताबि, पांटून पुल से भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। इसके दोनों छोर पर पुलिसकर्मी भी तैनाती रहेंगे। साथ ही एसडीआरएफ, पीएसी व नाव के साथ गोताखोरों की भी टीम भी मुस्तैद रहेगी। NHAI के सहायक अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि मौके पर मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।

महंगा होगा का सफर: पुल की मरम्मत के दौरान रोडवेज बसों समेत सभी भारी वाहन चहलारी घाट या अयोध्या से होकर बलरामपुर, गोंडा और बहराइच जाएंगे। बराबंकी की एआरएम जमीला खातून ने बताया कि लखनऊ से गोंडा होते हुए बलरामपुर की दूरी 167 किमी और किराया 216 से 220 रुपये है। पुल बंद होने के बाद बसों को 60 किमी अधिक चक्कर लगाना होगा। इससे किराया भी 100 रुपये तक बढ़ेगा।