डंपर की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने रोका रास्ता

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाराबंकी के सतरिख में डंपर की टक्कर से अतुल नामक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस पर अवैध खनन में लगे डंपरों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने आर्थिक सहायता और बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

डंपर की टक्कर से युवक की मौत, लोगों ने रोका रास्ता

nNBT न्यूज, बाराबंकी: सतरिख में गोमती नदी के सलेमपुर पुल के पास सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार गढ़ी मिर्जापुर निवासी अतुल (32) की मौत हो गई। वह लखनऊ में बहन के घर से लौट रहा था। परिवारीजन पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार सुबह शव लेकर मोहद्दीनपुर पुलिस चौकी पहुंचे और सड़क पर शव रखकर रास्ता रोक लिया। आरोप लगाया कि पुलिस की शह पर अवैध खनन में लगे डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं जिससे हादसे हो रहे हैं।

करीब ढाई घंटे चले प्रदर्शन के दौरान यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना पर सीओ सदर सौरभ कुमार, सीओ हैदरगढ़ समर बहादुर सिंह और तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंची। परिवारीजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता और बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म करवाया।

डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत : त्रिवेदीगंज में लोनीकटरा के त्रिवेदीगंज चौराहा के पास मंगलवार सुबह एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अमेठी के शिवरतनगंज इलाके के पूरे जुर्री मजरे पूरे पेड़रिया निवासी आकाश (19) की मौत हो गई।