आरिका, सिया, हमदान फाइनल में

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में आइटा टैलंट सीरीज यू-12 के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। बालिका वर्ग में आरिका राज सिंह और सिया सिंह ने फाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में मो हमदान और अश्विक श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। युगल मुकाबलों में मो हमदान व अर्नव श्रीवास्तव और आन्या व हिया चौहान की जोड़ियां चैंपियन बनीं।

aarika siya hamdan reach final of ita talent series u 12 tennis

nNBT न्यूज, लखनऊ : गोमती नगर विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम में गुरुवार को आइटा टैलंट सीरीज के यू-12 के मुकाबले में सिया, अश्विक और मो हमदान ने सेमीफाइनल मुकाबले जीते और फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में गैर वरीय खिलाड़ी आरिका राज सिंह ने तीसरी वरीय खिलाड़ी नव्या रावल को आसानी से सीधे दो सेट (6-0, 6-2) में हराकर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं, सिया सिंह ने आन्या को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। जिसमें सिया में 2-6 से पहले सेट में पिछड़ने के बावजूद 6-4, 6-2 से जीत कर फाइनल का टिकट हासिल किया। बालक वर्ग में पांचवें वरीय मो हमदान ने सातवें वरीय अर्नव श्रीवास्तव को 5-7, 6-1, 6-4 से हरा दिया। जबकि, चौथे वरीय खिलाड़ी अश्विक श्रीवास्तव ने छठे वरीय खिलाड़ी अद्विक जैन से 6-4, 5-7, 6-1 से मुकाबला जीता।

युगल में ये बने चैंपियन : बालक वर्ग के युगल फाइनल में तीसरी वरीय जोड़ी मो हमदान व अर्नव श्रीवास्तव ने दूसरी वरीय जोड़ी रुद्र चौरसिया व शिवांश को हराकर बड़ा उलटफेर कर युगल का खिताब अपने नाम किया। मो हमदान व अर्नव श्रीवास्तव ने 7-5, 6-2 के सीधे दो सेट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। दूसरी ओर, बालिका युगल की खिताबी भिड़ंत में आन्या व हिया चौहान की तीसरी वरीय जोड़ी चैंपियन बनी। दोनों ने सिया सिंह व सान्वी जायसवाल से 6-1, 1-6, 10-4 से जीत हासिल कर खिताब हासिल किया।