बैडमिंटन कोच से मांगा गया लिखित स्पष्टीकरण

नवभारतटाइम्स.कॉम

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बैडमिंटन कोच पर खिलाड़ियों से जबरन पैसे मांगने का आरोप लगा है। खेल प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। स्टेडियम के सभी कोचों को चेतावनी दी गई है। बैडमिंटन कोच एआर अंसारी से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

badminton coach asked for clarification on forced extortion sports administration strict

nNBT न्यूज, लखनऊ : केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में प्रशिक्षु खिलाड़ियों से जबरन धन उगाही के मामले में खेल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में खेल प्रशासन ने गुरुवार स्टेडियम के तमाम कोच संग बैठक की और सभी कोच को चेतावनी भी जारी की। साथ ही, बैडमिंटन कोच एआर अंसारी को नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

NBT ने बीते मंगलवार के संस्करण में ‘बैडमिंटन हॉल में उगाही का ‘रैकेट’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे खेल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए आरएसओ से जवाब और बैडमिंटन कोच से स्पष्टीकरण मांगा है। गुरुवार को बैडमिंटन कोच एआर अंसारी को नोटिस देते हुए दो दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने गुरुवार स्टेडियम के अन्य कोच के साथ बैठक कर सभी को चेतावनी जारी की।