इसलिए लौटानी पड़ी जमीन?

नवभारतटाइम्स.कॉम

बीजेपी ने राजधानी लखनऊ में अपने नए भव्य मुख्यालय की योजना फिलहाल टाल दी है। विवादों से बचने के लिए पार्टी ने जियामऊ स्थित जमीन नगर निगम को वापस कर दी है। इस बेशकीमती जमीन को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण को बेचा जाएगा। बीजेपी अब गोमती नगर इलाके में नए हाईटेक मुख्यालय के लिए जमीन तलाश रही है।

bjp returns jiamau land new shakti kendra to be built in gomti nagar

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

बीजेपी ने राजधानी में अपने नए भव्य मुख्यालय के निर्माण की योजना को फिलहाल टाल दिया है। विवादों से बचने के लिए पार्टी की ओर से नगर निगम को जियामऊ स्थित आवंटित जमीन वापस करने का आधिकारिक पत्र सौंप दिया गया है। यह पत्र बीजेपी से जुड़ी संस्था दीनदायल सेवा न्यास की ओर से दिया गया है। नगर निगम सदन की हालिया बैठक में इस फैसले का औपचारिक ऐलान किया गया। वापस की गई इस बेशकीमती जमीन को अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को बेचा जाएगा। एलडीए की योजना इस प्राइम लोकेशन पर एक आधुनिक आवासीय प्रॉजेक्ट शुरू करने की है, जिससे शहर के लोगों को जियामऊ जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में घर मिल सकेगा।

क्यों बदला गया फैसला?

सूत्रों के मुताबिक, जियामऊ की इस जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से विपक्ष और स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे थे। किसी भी तरह के राजनीतिक विवाद या कानूनी अड़चन से बचने के लिए संगठन ने इस जमीन का मोह छोड़कर इसे वापस करना ही बेहतर समझा।

गोमती नगर में बनेगा नया 'शक्ति केंद्र' :

बीजेपी अब अपने नए हाईटेक मुख्यालय के लिए गोमती नगर इलाके में जमीन तलाश रही है। माना जा रहा है कि यह क्षेत्र कनेक्टिविटी और भविष्य के विस्तार के लिहाज से पार्टी की पहली पसंद बना हुआ है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि नया मुख्यालय सर्वसुविधायुक्त हो और किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त रहे।