nNBT न्यूज, अयोध्या: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फतेहगंज चौराहे से सर्किट हाउस तक रैली निकाली। चौक, रिकाबगंज और सिविल लाइन होते हुए निकली रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रैली को रवाना किया। इसमें मेयर गिरीश पति त्रिपाठी भी शामिल हुए। समापन पर सर्किट हाउस में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अधिनियम महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा तथा समाज में समानता को बढ़ावा देगा।



