अंकों में सुधार का मौका है दूसरी परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट जारी हो गया है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए सुधार का मौका है। तीन विषयों में अंक सुधार के लिए आवेदन 16 से 20 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। दूसरी परीक्षा देकर छात्र अपने अंकों को बेहतर बना सकते हैं।

cbse 10th result golden opportunity to improve marks apply by april 20

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

सीबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। साथ ही, आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 20 अप्रैल तक चलेगी। छात्र-छात्राएं तीन विषयों में सुधार के लिए तय अवधि में आवेदन कर सकते हैं। स्कूल संचालकों ने भी कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, उन्हें इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और दूसरी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहिए। एक-दो अंक की बढोतरी भी उन्हें टॉपर छात्र-छात्राओं में शामिल करा सकती है।