n NBT न्यूज, रेवाड़ी: जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जिला सचिवालय में गुरुवार को जनगणना जागरूकता गीत रिलीज किया। 'हम फर्ज निभाएंगे, जनगणना है काम देश का, हाथ बटाएंगे' शीर्षक से लिखे गए इस गीत में राष्ट्रीय महत्व के कार्य जनगणना को नीति निर्माण का आधार बताते हुए सभी से स्वगणना में भाग लेने की अपील की गई है।
वरिष्ठ साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की ओर से लिखे गए इस गीत को संगीतकार-गायक मुरारीलाल सोनी ने अपना स्वर एवं संगीत दिया है। डीसी ने लोगों से अपील की कि 16 से 30 अप्रैल तक चलने वाले स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें व डिजिटल प्रारूप में अपने मकान संबंधी विवरण खुद दर्ज करें। जनगणना में यह डिजिटल सुविधा पहली बार मिली है, जिसमें घर बैठे अपना विवरण एसई पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इस मौके पर नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला समन्वय अमित कुमार आदि मौजूद रहे।



