n NBT न्यूज, गाजियाबाद : चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बीएजेएमसी, एमएजेएमसी, एमएड, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीवॉक, एमपीईएस आदि व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए गुरुवार से शनिवार तक समर्थ पार्टल पर विषय चयन किया जा सकेगा। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म और फीस दिया जाएगा। 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 27 अप्रैल तक और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 28 अप्रैल तक फॉर्म भरा जा सकेगा। कॉलेज समर्थ पार्टल पर भरे गए परीक्षा फॉर्म को 29 अप्रैल तक ऑनलाइन सत्यापित करेंगे और नोमिनल रोल के साथ 30 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म को विश्वविद्यालय में जमा कराना होगा। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा 1 मई से शुरू होगी।



