n NBT न्यूज, नूंह: नगर परिषद के चार महत्वपूर्ण विकास प्रॉजेक्ट़स को मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति दी गई है, जिनकी कुल लागत लगभग 60 करोड़ रुपये है। डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि इन प्रॉजेक्ट्स में एक भव्य ऑडिटोरियम व म्यूजियम कॉम्प्लेक्स का निर्माण शामिल है। इसके अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण पलवल टी-पॉइंट के पास किया जाएगा। वहीं चौथा प्रॉजेक्ट पलवल टी-पॉइंट से झंडा चौक तक सेंट्रल वर्ज के सौंदर्यीकरण से जुड़ा है।



