'सरकारी जमीन से कब्जा हटाने को निगम तैयार करे प्लान'

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के विधायक मूलचंद शर्मा ने नगर निगम को सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों के लिए दो-दो करोड़ रुपये की फाइलें तुरंत तैयार करने को कहा। विधायक ने शहर में साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

corporation to remove encroachment from government land mla gives instructions

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : विधायक मूलचंद शर्मा ने नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ गुरुवार को बल्लभगढ़ के मिनी सचिवालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम प्लान तैयार करे। बैठक के दौरान विधायक ने अधिकारियों से कहा कि सभी पार्षदों के वाॅर्ड में दो-दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों की फाइलें तुरंत तैयार की जाएं, ताकि विकास कार्यों को समय पर शुरू किया जा सके।

उन्होंने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के मौसम से पहले सीवरेज लाइन और नालों की समुचित सफाई तय की जाए, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शहर के अंदर जहां-जहां अवैध कब्जे हैं, उन जमीनों को चिन्हित कर वहां विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाए।