हेलीपैड प्लैटफॉर्म पर स्टंटबाजी, वकीलों पर हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में कोर्ट परिसर के पास युवकों ने हेलीपैड प्लैटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट किए। जब वकीलों ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना देर शाम हुई। वकीलों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

faridabad stunt on helipad attack on lawyers threat to kill

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर के पास हेलीपैड प्लैटफॉर्म पर देर शाम युवकों ने स्टंटबाजी की। विरोध करने पर आरोपियों ने दो वकीलों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट परिसर में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अधिक काम होने के चलते 15 अप्रैल की शाम वे देर से निकले। जब वे गाड़ियों में हेलीपैड प्लैटफॉर्म पर पहुंचे, तभी एक सफेद रंग की ऑल्टो कार खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए उनकी तरफ आई। पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्होंने चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा, तो वह बहस करने लगे। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर डंडे लेकर उतरे और दोनों वकीलों के साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों जान बचाकर निकल सके।