प्लॉट बेचने के नाम पर 13 लाख रुपये हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से 13 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने महिला से पैसे ले लिए लेकिन प्लॉट नहीं दिया और न ही रकम वापस की।

ghaziabad rs 13 lakh cheated in the name of plot sale case registered at vijayanagar police station

n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद

विजयनगर क्षेत्र के सजवाननगर में प्लॉट दिलाने के नाम पर महिला से 13.02 लाख रुपये हड़प लिए गए। मामले में खोड़ा कॉलोनी निवासी सुमन ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद विजयनगर थाने में हाफिज खालिद, हाफिज जाहिद, इरफान और मौहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में सुमन ने बताया कि 11 जुलाई 2025 को सजवान नगर में 40 वर्ग गज का प्लॉट महबूब अली से 13.02 लाख रुपये में खरीदा था। सौदा डीलर हाफिज खालिद, हाफिज जाहिद, इरफान और मौहर सिंह से हुआ था। इन लोगों ने महबूब अली से उनके हक में बैनामा भी करा दिया, लेकिन अब तक उन्हें न तो प्लॉट मिला और न ही रकम वापस मिली।

किरायेदार पर 3.20 लाख हड़पने का आरोप : विजयनगर क्षेत्र निवासी दीपक ने किरायेदार धीरज चौधरी पर 3.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में दीपक ने विजयनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।सुंदरपुरी निवासी दीपक ने शिकायत में बताया कि दो वर्षों से घर पर अलीगढ़ निवासी धीरज चौधरी किराये पर रह रहा था।