राष्ट्र प्रेरणा स्थल में IPL की लाइव स्क्रीनिंग, नहीं लगेगा शुल्क

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आईपीएल के मैच लाइव दिखाए जाएंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। दर्शक बिना किसी शुल्क के खुले वातावरण में मैच का आनंद ले सकेंगे। स्क्रीनिंग के लिए राष्ट्र प्रेरणा स्थल के खुलने का समय भी बढ़ाया जाएगा।

ipl live screening at rashtra prerna sthal good news for lucknow residents no fee charged

nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: राजधानी के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' में अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मुकाबलों की लाइव स्क्रीनिंग होगी। एलडीए (LDA) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस सुविधा की शुरुआत के लिए गुरुवार रात स्क्रीनिंग का सफल ट्रायल भी किया गया।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दर्शक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के, खुले वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोजेक्टर और साउंड सिस्टम पर मैच देख सकेंगे। दर्शक पूरा मैच देख सकें, इसके लिए स्क्रीनिंग के दौरान राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बंद होने का समय भी बढ़ाया जाएगा। एलडीए वीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।