वाहन चुराने वाले गैंग के दो अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

लोनी के राम पार्क कॉलोनी से पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। आदिल और समीन नाम के ये बदमाश दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे। इन्होंने दिल्ली से एक बाइक चोरी की थी। ये भीड़भाड़ वाली जगहों, बाजारों और पार्किंग से वाहन चुराते थे। पुलिस ने इनसे चोरी की गई बाइक बरामद की है।

loni two members of vehicle thief gang arrested used to commit crimes in delhi ncr

n NBT न्यूज, लोनी : ट्रोनिका सिटी थाना एरिया की राम पार्क कॉलोनी से पुलिस ने एनसीआर में वाहन चुराने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट किया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बदमाश आदिल और समीन नसबंदी कॉलोनी बंगाली मस्जिद के पास के रहने वाले हैं। इनसे बरामद बाइक उन्होंने दिल्ली से चोरी की थी। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गैंग दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी करता है। आरोपी ने भीड़भाड़ वाले स्थान, फैक्ट्री एरिया, मार्केट और सरकारी दफ्तर के अलावा पार्किंग में वारदात को अंजाम देते थे। दोनों में दोस्त हैं।