हाइवे जाम करने निकले नवोदय के छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाराबंकी के पीएम श्री नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के छात्रों ने खाने और पानी की समस्या को लेकर हाइवे जाम करने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने पर छात्र पटरी पर बैठ गए। एसडीएम और प्रधानाध्यापक ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र वापस लौट गए।

हाइवे जाम करने निकले नवोदय के छात्र

nNBT न्यूज़, त्रिवेदीगंज ( बाराबंकी ): खाने और पानी संकट से जूझ रहे पीएम श्री नवोदय विद्यालय सोनिकपुर के विद्यार्थियों का गुस्सा गुरुवार सुबह फूट पड़ा। असुविधाओं से जूझ रहे विद्यार्थी एकजुट होकर सुबह नौ बजे हाइवे जाम करने के लिए निकल पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस के रोकने पर हाइवे के किनारे पटरी पर बैठ गए। जानकारी होते ही एसडीएम हैदरगढ़ राजेश कुमार विश्वकर्मा व प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और समस्याएं सुनने के साथ ही समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थी वापस लौटे। वहीं, प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में मोबाइल पर रोक और अनुशासन से विद्यार्थियों में नाराजगी है। बाकी आरोप झूठे हैं।