‘अफसरों की लापरवाही से बढ़े जमीन के विवाद’

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखीमपुर खीरी के मोतीपुर गांव में अम्बेडकर जयंती पर प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल हुआ। उपद्रव में गाड़ियां फूंकी गईं और पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। कांग्रेसियों ने अफसरों की लापरवाही से जमीन विवाद बढ़ने का आरोप लगाया है। डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। गुरुवार को गांव जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका।

officers negligence increased land disputes congress alleges after ambedkar jayanti ruckus

nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी : बांकेपुर कस्बे के मोतीपुर गांव में 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में बवाल हुआ था। उपद्रव के दौरान कई गाड़ियां फूंके जाने के साथ ही पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं। पूरे मामले में कांग्रेसियों ने अधिकारियों की लापरवाही से जमीन विवाद बढ़ने का आरोप लगाया है। पूर्व सांसद रवि प्रकाश की मौजूदगी में डीएम को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा जमीन विवाद के मामलों में जिम्मेदारों की लापरवाही से मारपीट के मामले बढ़ रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, बृज मौर्या, अमित गुप्ता, पूर्वी वर्मा, रामकुमार वर्मा, प्रेम वर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रोके गए कांग्रेसी: इस बीच गुरुवार को गांव जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्य, उपाध्यक्ष राम चंद्र सिंह कई अन्य के साथ गांव जा रहे थे। इस दौरान बांकेगंज गोला मार्ग के संसारपुर तिराहे पर रोके जाने पर पुलिस से कहासुनी भी हुई। इस दौरान जमकर कहासुनी भी हुई।