सिविल लाइंस से सदर बाज़ार तक टूटी सड़कें, चलना भी मुश्किल

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के सेक्टर-15 सिविल लाइंस से सदर बाज़ार जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है। निगम द्वारा 20 दिन पहले तोड़ी गई सड़क के किनारे उखड़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। मलबा और टूटे हिस्से दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं।

roads broken from civil lines to sadar bazaar increased difficulties for pedestrians and drivers

n NBT न्यूज, गुड़गांव: शहर के सेक्टर-15 सिविल लाइंस से होकर सदर बाजार की ओर जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल है। सड़क दोनों ओर से टूटी हुई है, जिससे लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।

निगम की ओर से ही इस सड़क को करीब 20 दिन पहले तोड़ गया था और किनारों पर करीब 3-3 फीट तक हिस्सा उखड़ा हुआ है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर मलबा होने से वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है, वहीं टूटे हिस्सों में फंसने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों और निवासियों का कहना है कि यह मार्ग सेक्टर-15 के बाजार व सदर बाजार जाने का प्रमुख रास्ता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन मरम्मत न होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।