n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें उपायुक्त उत्तम सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि कोई भी शिकायतकर्ता निराश होकर नहीं लौटना चाहिए। जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी समस्याएं दूर करें।



