अगले महीने चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

नवभारतटाइम्स.कॉम

अगले महीने फरीदाबाद में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसकी घोषणा की है। यह अभियान मई के पहले सप्ताह से दो हफ्तों तक चलेगा। इस दौरान शहरों में बड़े पैमाने पर सफाई और जागरूकता गतिविधियां होंगी। सभी वाॅर्ड समितियों के सदस्य और पार्षद इसमें सहयोग करेंगे।

special cleanliness campaign to run in may cm announced

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : नगर निगम की सभी वाॅर्ड समितियों की मीटिंग गुरुवार को बल्लभगढ़ के अटल ऑडिटोरियम में हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की और कहा कि मई में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वाॅर्ड कमिटियों की मीटिंग को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी है। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण को सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने शहरों में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियानों में सहयोग करें।

मेयर प्रवीण जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मीटिंग में यह भी कहा कि मई के पहले सप्ताह से दो हफ्ते तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शहरों में व्यापक स्तर पर सफाई और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर मेयर प्रवीण जोशी, निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा, अडिशनल कमिश्नर एवं जॉइंट कमिश्नर परमजीत चहल, जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, निगम सचिव डॉ. नितिश परवाल सहित निगम के अधिकारी सहित वाॅर्ड नंबर एक से 46 तक के सभी पार्षद तथा तीन नामित पार्षद और उनके नेतृत्व में गठित वाॅर्ड समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।