n NBT न्यूज, गाजियाबाद : जिला एमएमजी अस्पताल में गुरुवार को एक्स-रे में बिना जरूरत के जांच लिखने की शिकायत पाई गई। कार्यवाहक सीएमएस चरण सिंह ने बताया कि कई बार बिना डॉक्टर की सलाह के इंटर्न एक्स-रे, ब्लड की जांच, अल्ट्रासाउंड और सीटी लिख देते हैं, जिसकी मरीजों को कई बार जरूरत नहीं होती है। इसके लिए पत्र लिखा गया है कि आगे ऐसा कोई भी करता पाया गया तो संबंधित इंटर्न पर कार्रवाई की जाएगी।



