n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संसद में पेश महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए इसे आधी आबादी के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक, दूरगामी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह विधेयक महिलाओं का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा, जिससे देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे महिलाओं को नए अवसर मिलेंगे, समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विपक्ष से राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग की अपील की।



