NBT न्यूज, आगरा: आगरा में शुक्रवार रात एक घर में छत काटकर घुसे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया और करीब 27 किलो चांदी, अन्य कीमती सामान ले गए। घर में घुसकर छह नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और मारपीट भी की। घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर, नगला छीदामी की है। जानकारी के मुताबिक, राधेश्याम का बेटा रामदत्त घर की दूसरी मंजिल पर चांदी की चेन बनाने का काम करता था। रात में बदमाश छत की सरिया काटकर अंदर घुसे। आवाज सुनकर परिवार जाग गया, लेकिन बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल दिखाकर सभी को धमका दिया। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजा खोलकर अपने साथियों को अंदर बुला लिया।


