आग से धधका कबाड़ गोदाम बुझाने पहुंची तीन गाड़ियां

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा के सेक्टर 117 सोरखा गांव में शनिवार शाम कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने प्लास्टिक और कागज जैसे ज्वलनशील सामान के कारण तेजी से विकराल रूप ले लिया। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

noida massive fire in scrap warehouse in sector 117 three fire tenders at the spot

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

सेक्टर 117 सोरखा गांव स्थित पुस्ता इलाके में शनिवार शाम अचानक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। साथ ही बगल के एक बंद पड़े मकान को भी चपेटे में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर 117 सोरखा गांव पुस्ता रोड पर कई कबाड़ के गोदाम बने हुए हैं। इन्हीं में से एक गोदाम स्थानीय निवासी शनि नाम के व्यक्ति का है। जहां शनिवार शाम अचानक आग लग गई। कबाड़ में प्लास्टिक, कागज और अन्य ज्वलनशील सामान होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। पहली जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से माना जा रहा है। हालांकि, दमकल विभाग अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रहा है। वहीं टीम पहुंची और बगल के कबाड़ों के दुकानों पर पानी का छिड़काव किया गया।

रेकमेंडेड खबरें