NBT न्यूज, मेरठ: सेंट्रल मार्केट में चल रहा व्यापारियों के परिवार की महिलाओं का धरना शनिवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। आरोप है कि पुलिस ने धरने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताते हुए महिलाओं को धमकाया और धरना खत्म करने के लिए कहा। जिसको लेकर जमकर हंगामा हुआ। धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम सिटी ने महिलाओं और व्यापारियों को समझाया और कानूनी रूप से अपना पक्ष सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखने की सलाह दी।


