44 ASP के तबादले

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश में 44 एडिशनल एसपी के तबादले हुए हैं। इनमें हाल ही में प्रमोट हुए अधिकारी भी शामिल हैं। कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मनोज कुमार गुप्ता को पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय को फतेहपुर में तैनाती मिली है। चिरंजीव मुखर्जी का प्रयागराज तबादला निरस्त हुआ है।

44 additional sps transferred know who got posted where

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : हाल ही में डिप्टी एसपी से एडिशनल एसपी के पद पर प्रमोट हुए अफसरों समेत 44 एडिशनल एसपी के रविवार को तबादले कर दिए गए।

जिन अफसरों के तबादले हुए उसमें मनोज कुमार गुप्ता को अपर पुलिस अधीक्षक, पीटीसी सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय को अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर, अखंड प्रताप सिंह को 32 वीं पीएसी वाहिनी झांसी, ब्रज नारायण सिंह को एएसपी सुलतानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। चिरंजीव मुखर्जी का प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में हुआ तबादला निरस्त कर दिया गया है। हरीराम यादव को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज, मुकेश प्रताप सिंह को सहायक सेनानायक, 43वीं पीएसी एटा, हितेंद्र कृष्ण को एएसपी सीआईडी मुख्यालय, मुकेश चंद्र उत्तम को एएसपी विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती मिली है। वहीं, अलका को अपर पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट आगरा, आलोक दुबे को सीआईडी सेक्टर ऑफिसर, मेरठ, श्रेष्ठा को एएसपी, एटीएस लखनऊ, चंद्रकेश सिंह को एएसपी श्रावस्ती, मनोज यादव को 28वीं पीएसी वाहिनी इटावा, राजेश तिवारी को यातायात एएसपी मथुरा, अभय कुमार मिश्र को अपर पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर, एएसएन वैभव पांडेय को विजिलेंस लखनऊ, उमेश यादव को सीआईडी प्रयागराज, रफीक अहमद को सीआईडी सेक्टर, गोरखपुर में तैनाती दी गई है। सलोनी अग्रवाल को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, वरुण सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद, संजय वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक बलिया, नवीना शुक्ला को एएसपी, एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स, संतोष सिंह चतुर्थ को एएसपी (अपराध), इटावा, निष्ठा उपाध्याय को सीआईडी सेक्टर बरेली, रामाशीष यादव को अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ, धर्मेंद्र यादव प्रथम को उपसेना नायक 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, इरफान नासिर खान को एएसपी पीटीएस सुलतानपुर, मोनिका यादव को यूपीपीएल, मध्यांचल, समीक्षा यादव को 10वीं पीएसी बाराबंकी, वंदना शर्मा को ईओडब्ल्यू मुख्यालय मैं तैनाती दी गई है।

ओजस्वी चावला को अपर पुलिस अधीक्षक, स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन आगरा, अभिनव यादव को सहायक सेनानायक, 20वीं पीएसी, प्रेम प्रकाश यादव को सहायक सेनानायक, 3वीं एसएसएफ प्रयागराज, अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव को एएसपी, एसटीएफ लखनऊ, दीपक सिंह को एएसपी, एसटीएफ लखनऊ, देवेंद्र सिंह को सहायक सेनानायक, 39वीं पीएसी मिर्जापुर, अशोक वर्मा को एएसपी/सेक्टर ऑफिसर, सीआईडी कानपुर, स्नेहा त्रिवेदी को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), बलिया, अभिषेक तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), मैनपुरी, राघवेंद्र मिश्र को सहायक सेनानायक, 2वीं एसएसएफ गोरखपुर के पद पर तैनाती दी गई है।

रेकमेंडेड खबरें