47 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी असिस्टेंट प्रफेसर पुनर्परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की 16 विषयों की पुनर्परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 47 फीसदी शामिल हुए। परीक्षा छह जिलों के 50 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई।

assistant professor re examination 47 candidates appeared 16 subjects completed

nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के 16 विषयों की पुनर्परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। दूसरे दिन पंजीकृत 41,247 अभ्यर्थियों में से 19,474 (47.21%) शामिल हुए। महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी 30.93% और पुरुषों की 69.07% रही। दोनों दिनों में कुल 82,876 में से 39,192 (47.28%) परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

परीक्षा दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक छह जिलों आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के 50 केंद्रों पर हुई। पायलट प्रॉजेक्ट के तहत प्रयागराज के पांच केंद्रों पर ओएमआर शीट की परीक्षा कक्ष में ही स्कैनिंग कराई गई। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

रेकमेंडेड खबरें