सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया पर खरीदारों में दिखा उत्साह!

नवभारतटाइम्स.कॉम

अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस बार हल्के वजन के गहनों की मांग अधिक रही। पूरे देश में 18 से 20 टन के व्यापार का अनुमान है। लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश के तौर पर भी देख रहे हैं।

despite rising gold and silver prices buyer enthusiasm remains high on akshaya tritiya with increased demand for lighter jewelry

Sudha.shrimali@timesofindia.com

n मुंबई: अक्षय तृतीया के मौके पर सोना-चांदी की शुभ खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया, हां सोना-चांदी महंगा होने के कारण खरीदने के ट्रेंड में बदलाव दिखाई दिया। लोगों ने हल्के वजन के रोजमर्रा में उपयोग आने वाले गहने ज्यादा खरीदे।

GJC के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने बताया कि पूरे देश से खरीदारी की सकारात्मक और उत्साहजनक रिपोर्टें आईं हैं। अक्षय तृतीया के अवसर पर, पूरे भारत में लगभग 18 से 20 टन के व्यापार का अनुमानित आंकड़ा दर्ज किया गया है। दक्षिण भारत से सबसे पहले मजबूत रिपोर्टें मिलीं। रोकड़े ने बताया कि लोग न केवल धार्मिक या शुभ कारणों से सोना, चांदी और हीरे खरीद रहे हैं, बल्कि इसे एक ठोस निवेश के तौर पर भी देख रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मांग में यह मजबूती सांस्कृतिक महत्व, बदलते उपभोक्ता व्यवहार और अस्थिर ग्लोबल माहौल में सोने की 'सुरक्षित निवेश' के तौर पर भूमिका के मिले-जुले असर के कारण बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल अक्षय तृतीया से इस अक्षय तृतीया की बीच पर सोने की कीमतें 57,000 रुपये बढ़ीं और रिटर्न मिला 60 पर्संट, वहीं चांदी की कीमतों में 150,500 रुपये की वृद्भि हुई और 155 पर्सेंट रिटर्न मिला । इंडिया बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन(IBJA) के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया के मौके पर पिछली बार जितना ही सोना बिकने का अनुमान है।

रेकमेंडेड खबरें