धूप-छांव की जुगलबंदी ने गर्मी से दी थोड़ी राहत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव में रविवार को धूप-छांव के खेल ने गर्मी से राहत दी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। हवाओं ने मौसम को संतुलित रखा। सोमवार को तापमान में और गिरावट की उम्मीद है। हालांकि, वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है। शहर का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 218 दर्ज किया गया।

duo of sun and shade in gurgaon provides relief from heat temperature drops

nNBT न्यूज, गुड़गांव

अप्रैल में बढ़ती गर्मी के बीच रविवार का दिन शहरवासियों के लिए थोड़ी राहत लेकर आया। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई लेकिन हल्के बादलों की वजह से पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हवा चलती रही, जिसने मौसम को कुछ हद तक संतुलित बनाए रखा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दिन में धूप फिर से तेज हो सकती है। तापमान में गिरावट और हवाओं के चलते जहां गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं वायु प्रदूषण अब भी शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। रविवार को गुड़गांव का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 218 दर्ज किया गया। सेक्टर-51 में सबसे अधिक AQI 366 रिकॉर्ड किया गया जबकि टेरी ग्राम इलाके में AQI 202 दर्ज किया गया।

रेकमेंडेड खबरें