काशी: अप्रैल में जून जैसी तपिश, 14 साल का रेकॉर्ड ध्वस्त

नवभारतटाइम्स.कॉम

वाराणसी में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ रही है। पारा 42 से 43 डिग्री तक पहुंच गया है। यह पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड है। सुबह 11 बजे के बाद सड़कें और बाजार खाली हो जाते हैं। गंगा घाटों पर भी दिन में सन्नाटा पसरा रहता है। यह भीषण गर्मी शहर की रफ्तार पर असर डाल रही है।

varanasi experiences june like heat in april breaking a 14 year record

nNBT न्यूज, वाराणसी : पूर्वांचल समेत बनारस भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के साथ ही पिछले 14 वर्षों का रेकॉर्ड टूट गया। आमतौर पर मई-जून में पड़ने वाली तपिश अभी से ही झुलसाने लगी है। गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर साफ नजर आ रहा है। सुबह 11 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगता है। विश्व प्रसिद्ध गंगा घाट, जहां सामान्य दिनों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, वहां दिन के समय खामोशी छाई है।

रेकमेंडेड खबरें