बिल गिरना लोकतंत्र की जीत, पर हम आरक्षण के खिलाफ नहीं: अखिलेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिल गिरने को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती। सपा महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, लेकिन जल्दबाजी में लाए गए बिल का विरोध करती है। जातीय जनगणना से भाजपा बचना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की सलाह दी।

bills fall is a victory for democracy but we are not against reservation akhilesh yadav

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिल का गिरना लोकतंत्र की जीत है और भाजपा सरकार की बदनीयती की हार है। हार का सीधा मतलब होता है कि सरकार जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं। लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व विपक्ष कर रहा है। इस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। भाजपाई राजनीति का आधार हमेशा दरारवादी रहा है।

सपा दफ्तर में रविवार को पत्रकारवार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जल्दबाजी में जिस तरह से लाया गया, उसके खिलाफ है। जातीय जनगणना होगी तो देश आरक्षण मांगेगा, भाजपा उससे बचना चाहती है। जब गिनती ही गलत होगी तो आरक्षण कैसे सही होगा? देश में आरक्षण के साथ महिलाओं को संरक्षण की भी जरूरत है।

धरना-प्रदर्शन से बचे कार्यकर्ता : भाजपा के प्रदर्शन पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा विपक्ष विशेषकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का विरोध प्रायोजित षड्यंत्र के तहत कर रही है। भाजपा के दूषित और भ्रामक प्रचार तंत्र के जवाब धरना प्रदर्शन के बजाय समाजवादी पार्टी की महिलाओं और कार्यकर्ताओं को संयम से काम लेना चाहिए और धरना-प्रदर्शन से बचना चाहिए। भाजपा महिला आरक्षण पर भ्रांतियां और झूठ फैला रही है।

आर्यन को दिए तांबे के बर्तन : प्रेसवार्ता के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फतेहपुर में चाय विक्रेता आर्यन को तांबे के बर्तन का सेट भेंट किया। कुछ दिनों पहले ही अधिकारियों ने एल्युमिनियम के बर्तन का इस्तेमाल करने के चलते दुकान सील कर दी थी। अखिलेश ने कहा कि उम्मीद है कि चाय वाले नौजवान को न्याय मिलेगा और जिन्होंने घटना की उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान लोधी समाज के कथा वाचक अवधेश चंद्र लोधी को भी सम्मानित किया।

रेकमेंडेड खबरें