रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेसवे से मिलेगी सीधी एंट्री

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर बड़े बदलाव होने वाले हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधी एंट्री मिलेगी। स्टेशन पर चौथा प्लेटफॉर्म भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में तीन साल लगेंगे और इसकी लागत 500 करोड़ रुपये होगी। स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

direct entry to gurgaon railway station from expressway fourth platform work to start soon

n NBT न्यूज, गुड़गांव

शहर का रेलवे स्टेशन अब बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ा है। स्टेशन पर मौजूदा तीन प्लेटफॉर्म के अलावा चौथा प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी जल्द शुरू कर दी जाएगी, जिसे इस री-डिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस नए प्लेटफॉर्म की खासियत इसकी कनेक्टिविटी होगी। इसे द्वारका एक्सप्रेसवे से दौलताबाद के रास्ते जोड़ने की तैयारी है। इससे यात्रियों को एक्सप्रेसवे से सीधे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।

स्टेशन पर चल रहे री-डेवलपमेंट कार्य पिछले काफी समय से चरणबद्ध तरीके से जारी हैं और प्रॉजेक्ट को पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगने का अनुमान है। यात्रियों के धूप से बचाव के लिए शेड लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर दो अलग-अलग गेट (एंट्री और एग्जिट) बनाए जाएंगे। वहीं एक 9 मंजिला आधुनिक बिल्डिंग, वेटिंग हॉल, कमर्शल स्पेस और 50 मीटर चौड़ा एयर कॉन्कोर्स भी विकसित किया जाएगा। शुरुआत में परियोजना की लागत 300 करोड़ तय की गई थी, लेकिन बाद में सुविधाओं के विस्तार और डिजाइन में बदलाव से 200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई। अब प्रॉजेक्ट 500 करोड़ से बनाया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे प्लेटफॉर्म के निर्माण को लेकर भारत सरकार की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें